Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्तक!

31

चरखी दादरी : चरखी दादरी के गांव मिसरी में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब साले की शादी में जा रहे आईटीबीपी (ITBP) जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि जवान शनिवार शाम को बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह गांव मिसरी का रहने वाला था। नवीन वर्ष 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बीते 2 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आए थे। नवीन के साले की शादी रेवाड़ी जिले के नया गांव में तय थी और शनिवार की रात बारात जानी थी। नवीन बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर बेड पर गिर गया। आनन-फानन में परिजन उसे दादरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.