Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सैलून में गुंडागर्दी! हमलावरों ने घुसकर मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं लड़कियां; दहशत का वीडियो वायरल

20

जालंधर : जालंधर में एक सालून पर जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट हलके में देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ युवकों ने एक यूनिसेक्स सलून पर हमला कर दिया। हमले में सलून के शीशे तोड़ दिए गए और अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बस्ती दानिशमंदा रोड स्थित ‘फिंगर यूनिसेक्स सलून’ में हुई। बताया जा रहा है कि हमलावरों और सलून संचालक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते कुछ युवक हथियारों के साथ वहां पहुंचे और हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने बाहर और अंदर लगे महंगे शीशों को चकनाचूर कर दिया।  अचानक हुए हमले उस समय सलून में मौजूद लड़कियां और स्टाफ सदस्य बुरी तरह घबरा गई और चीखने चिल्लाने व रोने लगी।

जांच दौरान सामने आया है कि, हमला करने वाले युवक भी इसी इलाके के निवासी हैं। सलून मालिक का कहना है कि हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे और कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान पहुंचाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गई  पुलिस ने इलाके सुरक्षा बढ़ा दी। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.