Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

“पॉलिटिकल वेंटिलेटर पर सीएम मान!” रंधावा ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- इन्होंने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया

2

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा सियासी हमला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री इस समय “पॉलिटिकल वेंटिलेटर” पर हैं और अस्पताल में दाखिल होने की वजह से राज्य के हालात के बारे में कोई जवाब नहीं दे सकते।

रंधावा ने राज्य में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर चिंता जताई और कहा कि पंजाब में लगातार मर्डर हो रहे हैं। सरपंच मर्डर केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इन हालातों को कंट्रोल करने में फेल रही है। सरकार की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए रंधावा ने कहा कि जिन दो DSP और SHO को सस्पेंड किया गया है, वह सिर्फ दिखावा है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस पोजीशन में होते तो DSP या SHO की जगह DGP को सस्पेंड करते क्योंकि वह ऑर्डर लागू करने में फेल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा DGP को “एड हॉक DGP” कहा जो सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं।

सुरक्षा की हालत पर बात करते हुए रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री के अस्पताल, सेक्रेटेरिएट और यहां तक कि 17 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे हालात में मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का क्या हक है? रंधावा ने भगवंत मान पर जमकर हमला बोला और उन्हें “बुजदिल” और “नॉन-सीरियस” इंसान कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पंजाब का बेड़ा गरक दिया है और पंजाब के हित में उन्हें जल्द ही पद से हटाना जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.