Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Haryana Budget Session: बजट सत्र से पहले हुड्डा आवास पर कांग्रेस विधायकों की बड़ी बैठक, सरकार को घेरने का प्लान तैयार

25

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर आज चंडीगढ़ में सरगर्मी तेज रही। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सेक्टर-7 स्थित आवास पर कांग्रेस विधायक दल (CLP) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई। सभी विधायकों ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही की चर्चा से पहले दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आनंद कौशिक का बीते कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।कल (20 फरवरी) से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के लिए कांग्रेस ने अपनी आक्रामक रणनीति तैयार कर ली है। बैठक में हुड्डा ने विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर मजबूती से घेरा जाए।

इस बैठक को हुड्डा और प्रदेश नेतृत्व की ओर से एक ‘शक्ति प्रदर्शन’ के रूप में भी देखा जा रहा है। सभी विधायकों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया है कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर सत्तापक्ष का सामना करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.