Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना... एएमयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के बजाय क्षेत्रीय लॉबियों का दबदबा, अध्यक्ष पद के लिए ... दिल्ली में राजनीतिक प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, कैट ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल फरीदाबाद में आरटीए विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी करने वाले 16 प्रदूषण जांच केंद्रों के ला... पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा सिर गोद में लेकर काली मंदिर... जंतर-मंतर पर 33 साल बाद प्रदर्शनों पर लगी रोक, अब रामलीला मैदान और बुराड़ी में होंगे धरने-प्रदर्शन अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रचंड जीत, अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर हुआ कब... वित्तीय संस्थानों पर मंडराया AI आधारित साइबर हमलों का खतरा, I4C और CERT-In ने जारी की सख्त एडवाइजरी दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना को माना जाता ह...

Ratlam Farmers: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को कितना नुकसान? मावठे की मार से परेशान किसानों ने लगाई मुआवजे की गुहार

31

रतलाम। रतलाम जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। इससे पहले मंगलवार रात शहर सहित अंचल में कई स्थानों पर मावठे की रिमझिम-तेज बारिश ई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों को मावठे से खेतों में खड़ी रबी फसलों में नुकसान का अंदेशा सता रहा है। इस मौसम से वातावरण फिर सर्द हो गया।

रतलाम जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद देर रात शहर में जोरदार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। मंडी परिसर में खुले में रखी उपज भीग गई। अंचल में भी मावठे की कहीं रिमझिम तो कहीं तेज वर्षा हुई। हालांकि अंचल में बारिश का दौर ज्यादा देर नहीं चला। इससे फसलों में व्यापक पैमाने पर नुकसानी जैसी स्थिति नहीं है।

मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह की आर्द्रता 89 प्रतिशत व शाम की 84 प्रतिशत रही, जो मंगलवार को क्रमश: 79 व 70 प्रतिशत थी।

नुकसानी का आंकलन कराने की मांग

बोदीना : क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज हवा के साथ मावठे की बूंदाबांदी हुई। इससे बोदीना, भैंसाडाबर, खोखरा सहित कई गांवों के खेतों में खड़ी रबी फसलों में काफी नुकसान पहुंचा। हवा और वर्षा से पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई।

इससे किसान मायूस हो गए। इसके पहले खरीफ सीजन की मुख्य सोयाबीन फसल भी बीमारी व प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह खराब हो चुकी है। किसान दिलीप पाटीदार ने शासन-प्रशासन से नुकसानी का आकलन कराने की मांग की है।

पीली पड़ने लगी प्याज की फसल

प्रीतमनगर : क्षेत्र में मंगलवार देर रात मावठे की बूंदाबांदी हुई। बुधवार दिनभर भी बादल छाए रहे। मावठे की वर्षा ने किसानों के सामने कई परेशानियां खड़ी कर दी है। किसान तरुण प्रजापत ने बताया कि बुधवार को खेत पर फसल देखने गया तो मन उदास हो गया।

प्याज की फसल पीली पड़ने लगी है। इससे उत्पादन पर विपरित प्रभाव पड़ेगा। लहसुन और गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है। एक पखवाड़े में दूसरी बार मावठे की वर्षा हुई है। इससे किसान परेशानी हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.