Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Phagwara Suicide Case: फगवाड़ा में यूनिवर्सिटी के छात्र ने दी जान, हॉस्टल की छत से कूदा

21

फगवाड़ा : फगवाड़ा में एक यूनिवर्सिटी छात्र ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव सलेमखुर्द फिल्लौर के रहने वाले निखिल के रूप में हुई हैं। फगवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को प्राथमिक जाँच में पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसने आत्महत्या से पहले स्टेट्स डालकर फिर छत से छलांग लगाई है। जानकारी अनुसार घटना लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस की बताई जा रही है, जहां पर नौवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत हुई है। युवक की मौत के बाद परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।

डीएसपी फगवाड़ा भारत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी में किसी छात्र ने छत से कूद कर आत्महत्या की हैं, जिसके बाद में मौके पर पहुँचे और उन्हें जाँच के दौरान पता चला कि छात्र सलेमखुर्द फिल्लौर के रहने वाला निखिल रोजाना की तरह सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी में आया और उसने दोपहर को आत्महत्या करने से पहले स्टेटस में सुसाइड के बारे में जिक्र किया और फिर यूनिवर्सिटी की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और वह परिवारिक सदस्यों के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.