Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

Damoh Accident: दमोह में बड़ा हादसा, बारिश में बहे पुल से 30 फीट नीचे गिरी बाइक; 3 लोगों की मौत

25

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. यह तीनों बाइक सवार बिना रेलिंग वाले पुल से नीचे गिर गए. मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है. रहली विधानसभा क्षेत्र के तीन लोग मोटरसाइकिल से तेंदूखेड़ा से झापन की तरफ जा रहे थे. लेकिन इसी मार्ग पर झापन के निकट पड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल की बिना रेलिंग वाली साइड से वह सीधे नीचे नदी में गिर गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, अजय पिता दारा सिंह घोषी 21 वर्ष, अमित पिता दुर्गा कुर्मी 21 वर्ष, पवन पिता प्रकाश कुर्मी 22 वर्ष तीनों छिरारी थाना रहली जिला सागर के निवासी अपने घर से तारादेही थाना क्षेत्र के समनापुर ग्राम में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक बारिश में बहे पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी और तीनों युवक की मौके पर मौत हो गई.

3 killed falling from bridge damoh

हादसे पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने जताया दुख (ETV Bharat)

पुल में गिरने से मौत, जांच जारी
थाना प्रभारी रावेन्द्र बागरी ने बताया कि, ”शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है, जिनका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है. मृतक काफी देर तक वहीं पड़े रहे, जब वहां से राहगीर निकले तो उन्होंने हादसे को देखा तो मामले की जानकारी ग्रामीण और स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची. जहां चेक करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.”

हादसे पर गोपाल भार्गव ने जताया दुख
घटना को लेकर रहली विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने भी दुख जताया है. गोपाल भार्गव ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, ”यह तीनों युवक हमारे रहली विधानसभा क्षेत्र की छिरारी गांव के रहने वाले हैं. यह तीनों लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे. झापन के पास पुल के नीचे बाइक गिरने से तीनों नव युवकों का असमय निधन हो गया. इस दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.