Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में दिनदहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, इलाके में फैला तनाव

16

जमशेदपुर: जिले के गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक फल व्यवसायी पर गोली चलाई और फरार हो गए. व्यवसायी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है. मामले को लेकर डीएसपी ने बताया कि गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से सटे प्ले ग्राउंड में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी है और फरार हो गए हैं. मामले में कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के मुताबिक गोलमुरी थाना से कुछ दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने कन्हैया यादव नाम के युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल के आस पास कुछ लोग मौजूद थे. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इस मामले में डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि एक युवक को गोली लगी है, जिसका टीएमएच अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. उनकी पहचान और तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.