Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ranchi Crime: रांची में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश, अपराधियों से अकेले भिड़ गई जांबाज महिला

18

रांचीः राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी दिन के उजाले में भी अपराध करने से नहीं डर रहे हैं. ताजा मामला रांची के बरियातू थाना क्षेत्र का है. यहां शनिवार को एक महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश की गई, लेकिन महिला की हिम्मत के आगे अपराधी हार गए. महिला की बहादुरी और अपराधियों के दुस्साहस की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

क्या है पूरा मामला

रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चौक पर शनिवार दोपहर दो बाइक सवार अपराधियों ने घर लौट रही एक महिला से उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. अपराधियों ने महिला को निशाना बनाया, जिससे वह सड़क पर गिर गई लेकिन उसने हार नहीं मानी. महिला अकेले ही दोनों अपराधियों से भिड़ गई और अपनी चेन बचा ली, लेकिन अपराधी नकली पिस्टल से रबर गोलियां चलाकर भाग गए.

किसी ने नहीं की मदद, नहीं तो पकड़े जाते अपराधी

महिला ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में आई हुई थी और मैरिज हॉल से वापस अपने रिश्तेदार के घर बरियातू लौट रही थी. इसी दौरान दो अपराधियों ने उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की. महिला ने बताया कि उसने हिम्मत दिखाकर अपनी चेन वापस ले ली. आसपास काफी लोग थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. अगर लोगों ने अपराधियों को पकड़ने में उसकी मदद की होती, तो अपराधी पकड़े जाते.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हाउसिंग कॉलोनी चौक पर पहुंचते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला की चेन झपट ली और भागने लगे. लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी, उसने पीछे बैठे अपराधी को पकड़ लिया, जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े.

इस दौरान महिला भी गिर गई, लेकिन चेन उसने नहीं छोड़ी. एक अपराधी पैदल भागने लगा तो महिला उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ी. इसी दौरान अपराधी ने नकली पिस्टल निकालकर दो रबर गोलियां चलाईं, जो महिला को डराने के लिए थीं. तभी दूसरा अपराधी बाइक उठाकर अपने साथी के पास पहुंचा और दोनों भागने में सफल हो गए.

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला द्वारा इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास लगातार जारी है. रविवार को अगर महिला इस मामले में लिखित शिकायत नहीं करती है तो पुलिस खुद से एफआईआर दर्ज करेगी. जांच में बात सामने आई है कि अपराधियों ने महिला और भीड़ को डराने के लिए रबर पिस्तौल का इस्तेमाल किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.