Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Raipur Crime: ऑनलाइन लोन के नाम पर लाखों की ठगी, रायपुर पुलिस ने 10वीं पास शातिर ठग को किया गिरफ्तार

17

रायपुर: शहर के मौदहापारा थाना पुलिस ने ऑनलाइन फाइनेंस और प्री-अप्रूव्ड लोन दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा किया है. ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो सिर्फ 10वीं पढ़ा हुआ है. आरोपी ने कई व्यापारियों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी.

व्यापारियों को ऐसे बनाता था शिकार

पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यापारियों से पहले दोस्ती करता था. इसके बाद उन्हें ऑनलाइन फाइनेंस एप, कैशबैक और इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए ज्यादा फायदा दिलाने का लालच देता था. शुरुआत में कुछ लोगों को फायदा दिलाकर उनका भरोसा जीतता और फिर उनसे बड़ी रकम ठग लेता था.

मध्यप्रदेश से गिरफ्तार हुआ आरोपी

रायपुर सेंट्रल जोन के डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले आरोपी मुदित पाठे को गिरफ्तार किया.

पढ़ाई छोड़कर आया था फाइनेंस सेक्टर में

आरोपी ने 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. उसके पिता पहले इंश्योरेंस सेक्टर में काम करते थे, लेकिन कोविड के दौरान आर्थिक हालत खराब होने के कारण आरोपी रायपुर आ गया. यहां उसने ऑनलाइन एप और पोर्टल से फाइनेंस व निवेश से जुड़ी जानकारी हासिल की और ठगी करने लगा.

कई बैंक कार्ड मिले

पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेन से दूसरे शहर भागने की तैयारी में था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से पुलिस ने 12 से ज्यादा बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक, मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी ठगी की रकम को अलग-अलग वॉलेट और खातों में ट्रांसफर करता था.

आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.