Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Panki-Balumath Road: जानलेवा बना पांकी-बालूमाथ मार्ग, पुल और सड़क पर बड़े गड्ढे; विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

29

पलामू: जिले को लातेहार एवं चतरा से जोड़ने वाली रोड जानलेवा हो गई है. रोड और पुल पर बने गड्ढे बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. पिछले दो महीने में पांकी बालूमाथ रोड पर 25 दुर्घटनाएं हुई हैं. जिसमें 30 के करीब लोग जख्मी हुए हैं. दरअसल, पांकी बालूमाथ रोड की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, जो पूरी तरह से जर्जर हो गई है.

सड़क की हालत ऐसी है कि रात के समय इस रोड पर लोग सफर करने से डरते हैं. सड़क दुर्घटना होने या गाड़ी खराब होने पर लोगों को मदद पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है. दरअसल पांकी बालूमाथ रोड का निर्माण तीन वर्ष पहले हुआ था. बरसात के दिनों में रोड की हालत खराब हो गई है. रोड पर मौजूद पुल से बरसात के दिनों में मिट्टी का कटाव भी हुआ है.

नक्सलियों के कॉरिडोर में मौजूद है पांकी-बालूमाथ रोड

पांकी-बालूमाथ रोड नक्सलियों के कॉरिडोर में मौजूद है. 55 किलोमीटर का यह रोड घने जंगल और पहाड़ियों से होकर गुजरता है. पांकी-बालूमाथ रोड पर ताल घाटी और कारिमाटी घाटी मौजूद है. दोनों घाटियों में कई बड़े नक्सल हमले एवं आपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं. दोनों घाटियों में नक्सलियों के साथ कई बार मुठभेड़ भी हुई है. जबकि नक्सलियों ने कई बार लैंड माइंस विस्फोट किया है और वाहनों को आग के हवाले किया है. हालंकि 2018 के बाद इस रोड पर नक्सल हमले बेहद कम हुए हैं, जबकि कई बार लूटपाट की घटना हुई है.

रोड की हालत काफी जर्जर हो गई है. दुर्घटना की आशंकाएं बनी हुई है, जबकि छोटी-मोटी दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं. रोड पर बने डायवर्सन और गड्ढे से लोग परेशान हैं:- अजित कुमार, ग्रामीण

दुर्घटना से लगातार मौत हो रही है. सप्ताह, 15 दिन में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है. पांकी-बालूमाथ रोड की हालत जर्जर हो गई है. सरकार और जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. दुर्घटना में मौत होने पर सिर्फ सांत्वना दी जा रही है, लेकिन उस पर कोई भी पहल नहीं की जा रही है. जल्द से जल्द रोड का निर्माण किया जाए:- पंचम प्रसाद, प्रमुख, पांकी

विधानसभा में उठा है मामला, सरकार से की गई रोड बनाने की मांग

पांकी-बालूमाथ रोड का मामला विधानसभा में भी उठा है. पांकी के विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने बताया रोड की हालत वाकई खराब हो गई है. पूरे मामले को विधानसभा में उठाया गया है. सरकार से रोड बनाने की मांग भी की गई है. उम्मीद है जल्द ही रोड की मरम्मत और निर्माण कार्य किया जाएगा. विधायक ने कहा कि सरकार को भी ध्यान देने की जरूरत है कि रोड जर्जर क्यों हो जा रहे हैं. दरअसल पांकी बालूमाथ रोड हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के इलाके को यह रोड पलामू और बिहार से जोड़ता है. जबकि पलामू के लोग झारखंड के कई इलाकों में जाने के लिए इसी रोड का इस्तेमाल करते है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.