Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

Phagwara School Van Accident: फगवाड़ा में बच्चों से भरी स्कूल वैन और कार की जोरदार टक्कर, मौके पर भारी हंगामा

31

फगवाड़ाः शहर में बच्चों से भरी Lord Mahavira Jain Public School वैन ने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर जाकर वैन चालक को रोक लिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि वैन चालक ने नशे का सेवन किया हुआ है। जिसके कारण वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा। लोगों ने जब बच्चों से ड्राइवर के बारे में पूछा तो पता चला कि उनकी स्कूल वैन का ड्राइवर कोई और है। यह सन्नी नामक ड्राइवर आज उन्हें लेने के लिए आया था। कुछ बच्चों ने भी कैमरे के सामने ड्राइवर की गलती मानी। जिसके स्कूल वैन के पहले ड्राइवर रूपिंदर सिंह को घटना स्थल पर बुलाया गया। रूपिंदर सिंह का कहना है वह बीमार था, इसलिए उसने दूसरे ड्राइवर को आज भेजा था। लोगों ने घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दी। जिसके बाद कुछ पेरेंट्स घटना स्थल से बच्चों को लेकर चले गए। भारी हंगामे के बाद अन्य वैन में मौजूद बच्चों को रूपिंदर सिंह लेकर स्कूल गया।

रूपिंदर सिंह ने बताया कि वह बीमार थे और उन्होंने लड़के को भेज दिया था। जिसके बाद अब पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है और बच्चे परेशान हो रहे है। रूपिंदर ने ड्राइवर के नशे के सेवन को लेकर कहा कि वह रो रहा है। उन्होंने कहा कि वह 2 साल से लॉर्ड महावीरा जैन मॉडल स्कूल की वैन चला रहे है। रूपिंदर का कहना है कि आज बीमार होने के कारण बच्चों को ले जाने के लिए उसने दूसरे ड्राइवर को भेज दिया था और वह पहले भी बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.