Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

Karnal NH Accident: करनाल नेशनल हाईवे पर केंटर और केमिकल टैंकर की भीषण टक्कर, हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल

31

करनाल : करनाल नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोहे के सामान से भरे केंटर ने केमिकल से भरे ट्रक टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद केमिकल से भरा ट्रक हाइवे पर पलट गया। साथ ही लोहे से भरा कंटेनर भी बुरी तरह से  क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2-3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से साइड हटाने का कम शुरु कर दिया।

घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसके बाद यहां पहुंचे तो देखा कि आईटीआई चौक के नजदीक एक केंटर ने दूसरे टैंकर को टक्कर मारी थी। हादसे में टैंकर चालक भी घायल हो गया था। वहीं टैंकर में किसी तरह का केमिकल मौजूद है जिसके बारे में पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है।

फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। इस हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई थी लेकिन पुलिस ने तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से हाइवे की साइड लाइन से चलवा दिया, वहीं हाइड्रा की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को भी हाईवे से साइड करवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.