Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Crime News: गुड़गांव पुलिस लाइन के सामने स्काई वॉक पर युवक की हत्या, चोरी के विरोध में आरोप... Smriti Irani Haryana Visit: हरियाणा भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, पंचकूला में बैठकों... Hansi Wrestler Suicide Case: हांसी में 18 वर्षीय नेशनल मेडलिस्ट रेसलर ने लगाया फंदा, भिवानी के महावी... Haryana Vehicle Scrappage Policy: हरियाणा सरकार की पुरानी गाड़ियों को लेकर बड़ी अपील, 10-15 साल पुरा... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व विधायक के दो पड़पौते समेत तीन युवकों की मौ... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, 7 मिनट में वारदात को ... Nayab Saini Sweden Visit: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन यात्रा, 4,000 करोड़ रुपये के निवेश सम... Nayab Saini Sweden Visit: सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ रुपये के समझौतों पर हस्ताक्षर... Ranbir Gangwa Statement: हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सुर्खियों में रह... Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज...

Municipal Corporation Alert: अब खुले में कूड़ा फेंका या जलाया तो सीधे होगी जेल! नगर निगम ने कड़े किए नियम, भारी जुर्माना भी तय

28

गुड़गांव: नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने मंगलवार को स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में रोजाना तय समय पर सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए।

संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने सफाई निरीक्षकों को सख्ती से आदेश देते हुए कहा कि विशेष रूप से घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां निर्धारित समय पर पहुंचे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सहायक सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि खुले में कूड़ा डालने वाले, कूड़े में आग लगाने वाले तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। यदि कोई व्यक्ति चालान के बाद भी दोबारा यह गलती दोहराता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की सिफारिश की जाए। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दैनिक सफाई शेड्यूल का सख्ती से पालन हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का जीपीएम ट्रैकिंग सिस्टम एक्टिव रखा जाए, ताकि गाड़ियों का रीयल टाइम माॅनिटरिंग हो सके। इसी के साथ सफाई कमचारियों की उपस्थिति और काम की दैनिक रिपोर्ट भी उनके कार्यालय में दी जाए।

बैठक में उनके साथ एसओ एमएस सोढ़ी, सीएसआई विजय कोशिक, एसआई सुमित हुड्डा, मनोज कुमार, सुमित कुमार सहित एएसआई व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.