Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Cyber Fraud Alert: टूरिस्ट वीजा पर आए नाइजीरियन बने फर्जी कंपनियों के ‘डायरेक्टर’, भारत में बैठकर चला रहे थे ठगी का बड़ा नेटवर्क

23

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठगी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें नाइजीरिन नागरिकों द्वारा लोगों से ठगी की जा रही थी। यह नाइजीरियन एक फर्जी कंपनी बनाकर खुद को उसका डायरेक्टर बताते थे और लोगों से लाखों रुपए ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस ने दोनों नाइजीरिन नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान OJO UYIOSA, JAMES के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल व 3 सिम-कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 31 जनवरी को साइबर थाना ईस्ट पुलिस को तकनीकी विश्लेषण के दौरान 1 संदिग्ध मोबाइल नंबर जो व्हाट्सऐप के माध्यम से अपने आप को कम्पनी का डायरेक्टर बताकर कंपनी के कर्मचारियों को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी से रूपये ट्रांसफर करा लेना ज्ञात हुआ। पुलिस टीम द्वारा पुलिस तकनीकी की सहायता से एस ब्लॉक नाथूपुर, गुड़गांव पहुंची, जहां उपरोक्त मोबाइल नंबर का प्रयोगकर्ता उसके एक अन्य साथी के साथ पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया, जिनकी पहचान OJO UYIOSA R/O BENIN CITY, NEGERIYA व JAMES R/O NEGERIYA के रूप में हुई।

दोनों से पूछताछ में इनके द्वारा कम्पनी का फर्जी डायरेक्टर बनकर साइबर ठगी करने की वारदातों को अंजाम देना पाए जाने पर इनके खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी OJO UYIOSA वर्ष-2014 में स्टूडेंट्स वीजा पर भारत आया था व आरोपी जेम्स वर्ष-2023 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। इस तथा इसके अन्य नाइजीरियन साथी मिलकर फर्जी कंपनी का डायरेक्टर बनकर कर्मचारियों को विश्वास में लेते है और उनसे रुपए ट्रांसफर करके ठगी कर लेते है, फिर ठगी गई धनराशि को ये आपस में बांट लेते है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण में आरोपियों द्वारा लगभग 10 लाख की ठगी करके बंधन बैंक के एक खाते में ट्रांसफर किया जाना पाया गया तथा उस बंधन बैंक खाते पर साइबर ठगी की 2 शिकायतें भी दर्ज होना पाई गई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि यह व्हाट्सऐप पर चैट करते है व इसके अन्य साथी इन्हें बैंक खाता उपलब्ध कराते है, जिसमें ये ठगी की राशि ट्रांसफर करके ठगी की राशि आपस में बांट लेते हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.