Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, पारंपरिक नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की कड़ी आपत्ति पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 70 लाख का ब्राउन शुगर और खैर की लकड़ी जब्त उलिहातू से रांची तक निकली भाजपा की जनजातीय गौरव पदयात्रा का हुआ भव्य समापन ओमान में फंसी झारखंड की महिला सुषमा टोप्पो की हुई सुरक्षित वतन वापसी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हटनिया तालाब में अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य खूंटी पेट्रोल पंप फायरिंग कांड का 24 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार जेल की चारदीवारी के भीतर गूंजे छठी मैया के जयकारे, झारखंड की विभिन्न जेलों में 85 बंदी कर रहे हैं छठ... हजारीबाग में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, एसपी अमन कुमार ने उठाया दौरा अशोकनगर में पहुँची दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, सरकार और व्यवस्था पर साधा निशाना

पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

33

बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बिहटा में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे मेंछह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह दुर्घटना बिहटा थाना क्षेत्र के लेखन टोला के पास घटी. बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग मनेर में आयोजित उर्स मेले से लौट रहे थे और भोजपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

ऑटो के परखच्चे उड़ गए

हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कुछ शव अंदर ही फंसे रह गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं. मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं बताए जा रहे हैं, जबकि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण हो सकते हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेजा गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.