Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड...

Kurukshetra News: बटेड़ा हेड पर पेंटिंग के दौरान SYL नहर में डूबे 2 मजदूर, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन तेज

23

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बटेड़ा हेड पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब पुल की पेंटिंग का काम कर रहे 2 युवक SYL नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस, गोताखोरों और प्रशासन की टीमें मौके पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पुलिस के मुताबिक डूबने वाले युवकों की पहचान अंबाला जिले के भूनी गांव निवासी गुरविंदर सिंह (22) और सागर (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ लोहे के पुल पर शटरिंग बांधकर पेंटिंग का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक शटरिंग का पाइप खुल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर सागर का पैर फिसल गया और वह सीधे नहर में जा गिरा।

साथ काम कर रहे मजदूरों के सामने ही सागर को डूबता देख गुरविंदर सिंह ने उसे बचाने के लिए बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी। गुरविंदर को तैरना आता था और उसने सागर को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन घबराहट में सागर ने उसे कसकर पकड़ लिया। तेज बहाव के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते पानी में बह गए।

सूचना मिलते ही थाना केयूके के SHO विशाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले नहर पर बने हेड और पुलों की पेंटिंग का टेंडर दिया हुआ है। ठेकेदार द्वारा इन युवकों को काम पर लगाया गया था। हादसे के तुरंत बाद गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम को बुलाया गया, जिन्होंने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रशासन के अनुसार नहर का बहाव काफी तेज है, जिस कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। जरूरत पड़ने पर SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की मदद भी ली जा सकती है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में मातम छा गया। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.