Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

रांची-गुमला में हाड़ कंपाने वाली ठंड! झारखंड में शुष्क रहेगा मौसम, लेकिन कनकनी से नहीं मिलेगी राहत; पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

23

रांची: झारखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज ठंडा है, लेकिन सुहावना बना हुआ है. सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवा महसूस की गई, जबकि दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

तापमान का हाल

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. जबकि बोकारो में 10.7 डिग्री और डाल्टनगंज में 8.8 डिग्री रहा है. जमशेदपुर के न्यूनतम पारा में पिछले 24 घंटे में 3 डिग्री से ज्यादा का इजाफा हुआ है. वहां का तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया है. रांची में दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है.

इन जिलों में है सबसे ज्यादा सर्दी और गर्मी

राज्य के गुमला, हजारीबाग और लोहरदगा जिलों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. इन इलाकों में रात का तापमान 7.7 से 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जिससे लोग ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. इसके अलावा कोडरमा, खूंटी, लातेहार, पाकुड़ और सरायकेला में सामान्य की तुलना में न्यूनतम तापमान में कमी आई है.

वहीं सरायकेला में सबसे ज्यादा 28.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है. दूसरे स्थान पर 28.6 डिग्री के साथ चाईबासा जिला है. इसके अलावा ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के ऊपर चला गया है. प्रमुख शहरों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री, जमशेदपुर में 27.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 26.00 डिग्री, बोकारो में 26.1 डिग्री और देवघर में 25.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन में धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी. फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत हैं. जिससे कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है.

लापरवाही पड़ सकती है भारी

मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवा से बचाव करने की जरूरत है. कुल मिलाकर, झारखंड में सर्दी अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है. दिन में धूप राहत जरूर दे रही है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अभी लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.