Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

सूरजपुर की लापता छात्रा का लोकेशन मिला, फिर भी पुलिस के हाथ खाली! बेबस पिता ने कलेक्टर के पैरों में गिरकर मांगी मदद

27

सूरजपुर : सूरजपुर की एक नाबालिग छात्रा पिछले छह महीने से लापता है. छात्रा की तलाश में उसके पिता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. पिता का आरोप है कि कई कोशिशों और जानकारी मिलने के बाद भी प्रशासन अब तक बच्ची को सुरक्षित वापस लाने में नाकाम रहा है.

कहां का है मामला ?

मामला जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर का है. जहां की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सूरजपुर शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. जुलाई 2025 में अचानक वो लापता हो गई. परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने छात्रा की तलाश शुरु की.

प्रशासन बैंगलोर से छात्रा को लाने में नाकाम

खोजबीन के दौरान लगभग तीन माह पहले लापता बच्ची के बैंगलोर में होने की जानकारी सामने आई. इस सूचना के आधार पर सूरजपुर प्रशासन की एक टीम बैंगलोर गई, लेकिन जरूरी दस्तावेजों के अभाव में वहां की प्रशासनिक टीम से समन्वय नहीं बन सका. जिसके कारण बच्ची को कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस नहीं लाया जा सका.

हम कई महीनों से कलेक्टर, पुलिस और अन्य अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं मिला है.इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक और कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है- बच्ची के पिता

इधर जिले के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बैंगलोर प्रशासन से दोबारा संपर्क किया जा रहा है.

सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं. उनका कहना है कि बहुत जल्द टीम फिर से रवाना होगी और छात्रा को बैंगलोर से रिकवर कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा – शुभम बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

पिता समेत कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लापता नाबालिग छात्रा को जल्द से जल्द बैंगलोर से बरामद कर सुरक्षित सूरजपुर लाने की मांग की है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जब बच्ची का लोकेशन पता चल चुका है, तब भी उसे वापस ना ला पाना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.