Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि...

चंबल नदी पर रेत माफिया का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! अभ्यारण्य से 350 ट्रॉली अवैध रेत जब्त, प्रशासन की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

36

श्योपुर : चंबल इलाके में खनन माफिया बेलगाम हैं. खनन माफिया इतने दबंग हैं कि प्रशासन, पुलिस की टीमें भी इनसे पंगा लेने में कतराती हैं. रेत माफिया बाकायदा जेसीबी मशीनों से खनन करते हैं. एक और मामला सामने आया है. राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में प्रशासन की टीमों ने कार्रवाई की. अभ्यारण्य में अवैध भंडारण पर टीमों ने एक्शन लिया. अभयारण्य में साढ़े 3 सौ ट्रॉली रेत जब्त की गई.

अवैध रेत भंडारण की शिकायतों पर कार्रवाई

श्योपुर जिले के वीरपुर क्षेत्र में रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई. राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य और पुलिस प्रशासन की टीमों ने मिलकर कार्रवाई की. रविवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास चंबल नदी से अवैध रूप से निकाली गई करीब 350 ट्रॉली रेत को जेसीबी मशीनों के माध्यम से नष्ट की गई. इससे रेत माफिया में हड़कंप मच गया.

एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया “वीरपुर के थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल और वन विभाग के रेंजर दीपक शर्मा को काफी समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिल रही थीं. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य विभाग की टीमों ने रेत के अवैध भंडारण वाली जगह पर दबिश दी.”

अवैध भंडारण पर जेसीबी से की कार्रवाई

वीरपुर थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल ने बताया “प्रशासन को सूचना मिली थी कि चंबल नदी से अवैध रेत का भंडारण बड़े पैमाने पर किया गया है. इसके बाद पुलिस और चंबल अभ्यारण्य विभाग की टीम गठित कर जेसीबी मशीनों से रेत नष्ट करवाई.”

रेत माफिया से स्थानीय लोग परेशान

स्थानीय लोगों ने इस बात पर रोष प्रकट किया है कि रेत माफिया लगातार उत्खनन कर रहे हैं. इससे पर्यावरण खतरे में है. नदी में मौजूद जीव-जंतुओं को काफी नुकसान हो रहा है. रेत माफिया द्वारा तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं. रेत माफिया अपने वाहनों को सड़क से नीचे नहीं उतारते. अगर कोई उनसे बहस करता है तो मारपीट करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.