Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...

झारखंड निकाय चुनाव: एक्शन मोड में RJD! जिला अध्यक्षों के साथ आज बड़ी बैठक, प्रत्याशियों के चयन और जीत की रणनीति पर होगा मंथन

24

पलामू: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है. चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है. लेकिन नगर निकाय चुनाव पर सभी राजनीतिक दल अपनी नजर बनाए हुए हैं. राजनीतिक दल पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को मजबूत कर रहे हैं. इसी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में नगर निकाय चुनाव पर करीबी से नजर रखे हुए हैं. साथ ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की समीक्षा कर रही है.

प्रदेश राजद चुनाव के लिए बनाएगी समिति

राष्ट्रीय जनता दल जल्द ही पूरे झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेगी और नगर निकाय चुनाव को लेकर अहम निर्णय लेगी. नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल वरीय नेताओं का एक समिति भी बनाएगी. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है. सरकार इस बार दलगत आधार पर चुनाव नहीं करवाएगी. राष्ट्रीय जनता दल नगर निकाय चुनाव पर नजर रखे हुए हैं. कई जिला अध्यक्षों ने प्रत्याशियां देने के लिए अपनी बात रखी है.

निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का देगी समर्थन

राजद के प्रदेश अध्यक्ष और हुसैनाबाद से विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देगी. इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर सहमति ली जाएगी. दरअसल झारखंड के पलामू समेत कई इलाकों में राष्ट्रीय जनता दल का प्रभाव है. पलामू के हुसैनाबाद और बिश्रामपुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक है. वहीं संथाल परगना के देवघर और गोड्डा से भी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.