Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...

विकसित भारत की राह मजबूत करेंगे ‘राम’! मनीष जायसवाल का विपक्ष पर बड़ा प्रहार- आखिर भगवान राम से क्यों है नफरत?

28

हजारीबागः सांसद मनीष जायसवाल ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर विपक्ष को भगवान राम से नफरत क्यों है. महात्मा गांधी के भी दिल में राम बसते थे. उन्होंने अंतिम शब्द राम कहा था. लेकिन अब विपक्ष भी सिर्फ राम के नाम के कारण इस बिल का विरोध कर रही है जो कहीं से जायज नहीं है. यह बिल विकसित भारत की राह को मजबूत करेगा.

विकसित भारत की राह में वीबी जी राम जी एक महत्वपूर्ण बिलः मनीष जायसवाल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) को विकसित भारत की राह में मजबूत करने वाला बिल बताया है. उन्होंने कहा कि एक नया सरकारी कानून है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन के रोजगार की गारंटी देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विकास को बढ़ावा मिलेगाः हजारीबाग सांसद

गांवों में सड़क निर्माण, जल संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास और आजीविका से संबंधित संसाधनों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और विकास को बढ़ावा मिलेगा. विधेयक में मजदूरी भुगतान को साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों के भीतर अनिवार्य किया गया है. भुगतान में देरी होने पर श्रमिकों को मुआवजा देने का भी प्रावधान है. कृषि मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यों को 60 दिनों की विराम अवधि का विकल्प दिया गया है. ताकि श्रमिक बुवाई और कटाई के दौरान कृषि कार्यों के लिए उपलब्ध रह सकें.

भविष्य में परिवर्तन भी देखने को मिलेगाः मनीष जायसवाल

वहीं, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भगवान राम का नाम आने से इस कानून का विरोध किया जा रहा है. महात्मा गांधी के दिल में भी प्रभु श्री राम बसते थे. तभी तो बापू के मुख से अंतिम शब्द हे राम निकला है. केंद्र सरकार का दावा है कि इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होगी और वे राष्ट्रीय विकास में अधिक योगदान दे सकेंगे. विशेष कर किसानों के कल्याण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है. यह नया कानून ग्रामीण परिवेश में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. आने वाले दिनों में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.