Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

नगर निगम भर्ती में सेंध! सक्रिय हुए शातिर एजेंट, नौकरी के नाम पर आवेदकों से वसूली की चर्चा; कहीं आप भी तो नहीं इनके निशाने पर?

31

जालंधर : जालंधर नगर निगम में 1196 फोर्थ क्लास कर्मचारियों की पक्की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 771 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा कराए। भर्ती को लेकर बेरोजगार युवाओं में उत्साह तो है, लेकिन इसी बीच कुछ एजैंटों की सक्रियता चिंता का विषय बन गई है।

सूत्रों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही नगर निगम के आसपास कई एजैंट सक्रिय हो गए हैं, जो उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म डाऊनलोड करने, भरने और जमा कराने के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई आवेदक इन एजेंटों के झांसे में आकर अनावश्यक रूप से भुगतान कर रहे हैं।

नगर निगम प्रशासन ने आवेदन जमा कराने के लिए निगम भवन की बेसमेंट में विशेष काऊंटर बनाए हैं, जहां उम्मीदवार स्वयं नि:शुल्क अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी भी एजेंट या बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी निर्धारित की गई है। निगम प्रशासन ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी एजेंट को पैसे न दें और स्वयं ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.