Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ... तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में अंधविश्वास का खौफनाक मंजर: जादू-टोने के शक में दो बुजुर्गों की ह... हाजीपुर में युवक को घर से बुलाकर गोली मारने और शव गायब करने का मामला गरमाया, सांसद पप्पू यादव ने पीड... वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ... रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जे... शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का ...

स्मृति मंधाना को मिली राहत! पिता अस्पताल से डिस्चार्ज, मगर फैंस के बीच शादी पर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस

31

स्टार भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शादी के टलने के कारण सुर्खियों में हैं. उनकी शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली थी लेकिन 23 नवंबर को शादी के दिन ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब 3 दिन बाद स्मृति मंधाना और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है क्योंकि उनके पिता अब किसी भी तरह के खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

3 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी

जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास मंधाना को मंगलवार 25 नवंबर की देर रात सांगली के सर्वहित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. ये अस्पताल सांगली में मंधाना परिवार के घर के करीब है और यहीं पिछले 3 दिन से स्मृति मंधाना के पिता भर्ती थे. उन्हें 23 नवंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे अस्पताल लाया गया था. तब मंधाना परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स उन पर नजर बनाए हुए थे.

जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके सीने में बाईं ओर दर्द उठा था, जिसके बाद जांच में हार्ट अटैक के लक्षण पाए गए थे. मगर अब वो खतरे से पूरी तरह बाहर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति के पिता की एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें कोई भी समस्या नजर नहीं आई और वो अब ठीक हैं. इसके चलते ही उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया. फिलहाल वो सांगली में ही अपने घर पर आराम कर रहे हैं.

शादी पर सस्पेंस बरकरार

स्मृति के पिता के डिस्चार्ज होने के बाद अब हर किसी की नजरें परिवार की तरफ से आने वाले अगले अपडेट पर लगी हैं. मंधाना परिवार की तरफ से पहले दिन कहा गया था कि स्मृति तब तक शादी नहीं करेंगी, जब तक उनके पिता पूरी तरह ठीक नहीं होते. ऐसे में अब श्रीनिवास मंधाना के ठीक होने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि शादी की तारीख का ऐलान कब होता है. हालांकि, फिलहाल शादी पर खतरा भी मंडराता दिख रहा है और इसकी वजह पलाश पर लग रहे आरोप हैं.

असल में शादी टलने के अगले दिन से ही सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो किसी दूसरी महिला के साथ चैटिंग कर रहे हैं. हालांकि ये कितने सही हैं, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है. मगर इसके बाद से ही शादी को लेकर संदेह बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.