Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

चरणदास महंत की दोटूक: ‘जिला अध्यक्ष का ताज कांटों भरा है’, शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं को दी बड़ी नसीहत; जानें क्या है सियासी मायने

26

जांजगीर चांपा: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुए. इसके साथ बड़ी संख्या में जिले के विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष के ताज को कांटों भरा बताया. महंत ने सभी को साथ लेकर जनता की आवाज सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी. इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र की सरकार पर तीखा प्रहार किया.

मंच से महंत ने अपने राजनीतिक यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए अपनी सफलता के लिए संत कबीर की वाणी को प्रमुख बताया. उन्होंने कहा कि 25 साल की उम्र से विधानसभा चुनाव लड़े और कांग्रेस ही नहीं बीजेपी और अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से अपना संबंध रखा और वोट मांगने के लिए उनके घरों में भी पहुंचे. जिसका परिणाम है कि पत्नी को भी दूसरी बार सांसद बनाने में सफलता मिली.

महंत ने कहा कि जांजगीर चांपा जिला हमेशा से ही कांग्रेस के गढ़ रहा लेकिन यहां विधानसभा चुनाव में 2-2 सीट कांग्रेस भाजपा और बसपा के पास जाते थे. जिसके कारण रायपुर और दिल्ली में हंसी के पात्र बनते थे. इस बार सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जांजगीर चांपा लोक सभा के 8 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया. नेता प्रतिपक्ष ने जनता के बीच बने इस पकड़ को आने वाले समय मे भी जारी रखने का दावा किया.

कांटों भरा ताज जिला अध्यक्ष का. राहुल जी ने कहा कि सभी काम जिला अध्यक्ष से कराना है. पिछले जिला अध्यक्षों से बहुत ज्यादा मेहनत का काम सौंपा गया- चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष

“गुटबाजी करने वालों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता”

ताजपोशी के बाद नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कुछ कर के दिखाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि अभी ये परीक्षा का समय है, जब जन हित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में सफलता मिलेगी, राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब जाकर इस पद की बधाई लूंगा. उन्होंने जिले में कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं होने का दावा किया और पार्टी के खिलाफ गुटबाजी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने जैसा कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी.

28 में छत्तीसगढ़ में और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बधाई लूंगा -राजेश अग्रवाल, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कांग्रेस, जांजगीर चांपा

सरकार बदलने मे बाद से ही जांजगीर चांपा जिला कार्य वाहक जिला अध्यक्ष के हाथों संचालित हो रहा था. कांग्रेस संगठन का विस्तार भी ठंडे बस्ता में था, लेकिन एआईसीसी के निर्देश पर भारी मंथन कर जिला अध्यक्ष का नाम तय किया गया और डॉ चरण दास महंत के करीबी राजेश अग्रवाल के हाथों में जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.