Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भक्ति या बीमारी? मूर्तियों की परिक्रमा कर रहे कुत्ते को लोगों ने माना ‘चमत्कार’, डॉक्टर ने खोला चौंकाने वाला राज

25

बिजनौर जनपद के नगीना इलाके का नंदपुर गांव में इन दिनों एक कुत्ता चर्चा का केंद्र बना हुआ है. मंदिर में कुत्ते की रहस्यमयी हरकतों की वजह से वहां तमाशबीनों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. आलम यह है कि लोग अब कुत्ते की ही पूजा करने लगे हैं. पिछले चार दिनों से यह कुत्ता मंदिर परिसर में बिना रुके और बिना थके परिक्रमा कर रहा है. शुरुआती तीन दिनों तक उसने हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाए और फिर मंदिर परिसर में ही स्थित मां दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा.

लगातार 24 घंटे परिक्रमा करने के बाद, गुरुवार को इस कुत्ते ने दिन में करीब तीन घंटे आराम किया. ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एक गद्दा डाल दिया है, जिस पर बैठकर वह विश्राम करता है. हैरानी की बात यह है कि मंदिर आने वाले श्रद्धालु अब कुत्ते के सामने ही माथा टेक रहे हैं. आराम के बाद वह कुत्ता पुनः मां दुर्गा की मूर्ति की परिक्रमा में जुट गया.

भैरव का रूप मानकर कर रहे पूजा

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. कुछ ग्रामीणों का मानना है कि इस कुत्ते में किसी साधु या ऋषि-मुनि की आत्मा का वास है, तो कुछ इसे भगवान भैरवनाथ का रूप मानकर पूज रहे हैं. मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर प्रसाद और खिलौनों की दुकानें भी सज गई हैं.

ग्रामीण इस बात से हैरान हैं कि कुत्ता पिछले चार-पांच दिनों से बिना कुछ खाए-पिए लगातार परिक्रमा कर रहा है. उसके सामने दूध और रोटी भी रखी गई, लेकिन उसने कुछ नहीं चखा. मंदिर में अब लगातार भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का दौर जारी है.

डॉक्टरों ने बताया क्या है इसकी वजह

इस बीच, बिजनौर से पशु चिकित्सकों (Veterinary Doctors) की एक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची. डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते के सिर पर चोट लगने के कारण उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है, जिसकी वजह से वह एक ही दिशा में गोल-गोल घूम रहा है. हालांकि, स्थानीय निवासियों ने डॉक्टरों की इस बात से असहमति जताई है. उनका तर्क है कि बिना खाए-पिए और बिना थके इतने दिनों तक परिक्रमा करना किसी दैवीय शक्ति के बिना संभव नहीं है. फिलहाल, यह घटना आस्था, अंधविश्वास, जिज्ञासा और वैज्ञानिक रहस्य का केंद्र बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.