Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी... No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का... October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरे... ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द...

बागेश्वर धाम पहुंचे रशियंस, साधु जी सीता राम के लगाए जयकारे, मकर संक्रांति से पहले लिया बाबा का आशीर्वाद

32

छतरपुर: देश के जाने माने कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं. यही कारण है कि बागेश्वर धाम में उनके दर्शन करने विदेशी भी पहुंचे हैं. बुधवार को मकर संक्रांति से पहले रूसी पर्यटकों का एक ग्रुप भी बागेश्वर धाम पहुंचा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया. रूसी दल के सदस्यों ने बताया कि वे बाबा बागेश्वर की शक्ति से प्रभावित होकर यहां पहुंचे थे. रूसी दल ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद धाम पर जय श्रीराम के जयकारे लगाए.

भारतीय परिधानों में नजर आए रूसी

पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र बन चुके बागेश्वर धाम में विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने और महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं. इसी कड़ी में रूस से आए पर्यटकों ने भी बालाजी के दर्शन किए. इस दौरान पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने सभी को स्वस्थ और प्रसन्न रहने का आशीर्वाद दिया. धाम पर पहुंची रूसी दल के सभी सदस्य इस दौरान भारतीय परिधानों में नजर आए और खजुराहो व छतरपुर की सांस्कृति विरासत देखकर काफी खुश थे.

रूसी दल ने जानी सनातन परंपरा

इस दल में रूस से आए 10-12 महिला-पुरुष शामिल थे, जो कुछ दिनों के टूर पर भारत आए हैं. पुजारी प्रदीप महाराज ने गाइड के माध्यम से पर्यटकों को बालाजी की महिमा व सन्यासी बाबा की सिद्धियों के बारे में जानकारी दी. पर्यटक दल ने इस दौरान सनातन परंपरा को गहराई से समझने का प्रयास किया. पर्यटक दल ने जब बागेश्वर महाराज से भेंट की तो उन्होंने अपने जीवन संघर्ष और साधना यात्रा के बारे में रूसी दल को गाइड के माध्यम से अवगत कराया.

रूसी बोले- ये अनुभव अद्भुत

रूस दल के एक सदस्य ने कहा, ” यह अनुभव अद्भुत था. भारत की सांस्कृितक विरासत को पूरी दुनिया जानती है और सम्मान देती है. बागेश्वर धाम में समाज सेवा, धर्म सेवा, अन्न सेवा, पर्यावरण सुरक्षा जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं जो आपको अध्यात्म से और ज्यादा जोड़ते हैं.” आखिर में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने सभी पर्यटकों को सन्यासी बाबा की सिद्ध अभिमंत्रित भभूत देकर विदा किया. वहीं बागेश्वर धाम के सेवादार कमल अवस्थी ने कहा, ” रूस का दल आया था धाम पर दर्शन करने. सभी ने महाराज का आशीर्वाद लिया और धाम की महिमा व बाबा के बारे में जानकारी एकत्रित की. सभी काफी खुश नजर आए.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.