Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धमतरी बिग ब्रेकिंग: राइसमिल किया गया सील, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

20

धमतरी: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी चल रही है. उसके बाद से बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं. अब धान खरीदी को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं लेकिन इस धान खरीदी के बीच धमतरी जिला प्रशासन भी अवैध परिवहन, अवैध धान भंडारण पर लगातार कार्रवाई कर रहा है. 2 दिन पहले राइसमिलरों से एक करोड़ 77 लाख से ज्यादा का अवैध धान जब्त किया गया था. अब प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. एक राइस मिल को सील बंद कर दिया गया है.

धान और चावल की भारी कमी के बाद राइस मिल सील

धमतरी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एक राइस मिल पर सील बंद की कार्रवाई की गई है. जिससे हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के सिहावा नगरी के गढ़डोंगरी स्थित श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान भौतिक सत्यापन करने पर 3795 क्विंटल धान और 209 क्विंटल चावल की कमी मिली है. धान और चावल की भारी कमी के उजागर होने के कारण कार्रवाई की गई है. एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई की है.

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है. जिले के राइसमिलों में हमारी टीम औचक निरीक्षण कर रही है. एक राइस मिल को सील किया गया है-अबिनाश मिश्रा, धमतरी कलेक्टर

धमतरी कलेक्टर का बयान-जारी रहेगी कार्रवाई

कलेक्टर ने इस कार्रवाई को शासन की शून्य सहिष्णुता नीति का स्पष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शासन के साथ सकारात्मक और ईमानदारी से सहयोग करें. कलेक्टर ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर कस्टम मिलिंग कंडिका के प्रावधानों के अनुसार कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.