Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़, राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी भावना जागृत करना लक्ष्य

27

रायपुर : स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में युवाओं के राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया. ये दौड़ सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

युवाओं को राष्ट्र निर्माण का मंत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने देश के युवाओं को जागृत करने का काम किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह चरित्र निर्माण और संस्कारों का माध्यम भी बने.
कैबिनेट मंत्री वर्मा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की युवा शक्ति उसका मेरुदंड होती है.

भारत आज आजादी के अमृतकाल से गुजर रहा है और देश की जनसंख्या में युवाओं की बड़ी भागीदारी होना गर्व का विषय है.उन्होंने विश्वास जताया कि युवा ऊर्जा के बल पर आने वाला दशक भारत की उपलब्धियों का स्वर्णिम काल बनेगा- टंकराम वर्मा, कैबिनेट मंत्री

2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की बड़ी भूमिका

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है.“युवा ही राष्ट्र निर्माण की धुरी”

संकल्प रैली के दौरान राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं और स्वामी विवेकानंद जी सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने युवाओं से निडर, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया.इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर “स्वदेशी संकल्प दौड़” को रवाना किया और उपस्थित युवाओं को स्वदेशी अपनाने एवं स्वदेशी जागरण का संकल्प भी दिलाया गया.जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल, सचिव कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.