Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जालंधर : ध्वनि प्रदूषण को लेकर जारी हुए सख्त आदेश, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

21

जालंधर : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर पब्लिक इमरजेंसी को छोड़कर साइलेंस जोनों या रिहायशी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हॉर्न बजाने पर पाबंदी लगा गई है।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के तहत जनतक जगहों की सीमा पर जहां लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई भी आवाज पैदा करने वाले स्रोत का इस्तेमाल किया जा रहा है कि आवाज इलाके के लिए निश्चित आवाज के अनुसार रखने के आदेश दिए गए हैं।

आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच (पब्लिक इमरजेंसी को छोड़कर) मैरिज पैलेस और होटलों में ढोल या भोंपू, आवाज पैदा करने वाला कोई यंत्र, साउंड एम्पलीफायर और डी.जे. आदि नहीं बजाएगा। इसी तरह प्राइवेट साउंड सिस्टम या आवाज पैदा करने वाले यंत्र का शोर का स्तर प्राइवेट जगह की सीमा क्षेत्र के लिए तय शोर मापदंड़ों 5 डी.बी.(ए) से अधिक नहीं होगा।

आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए है कि म्यूजिक सिस्टम से पैदा होने वाली आवाज दिन के किसी भी समय वाहन से बाहर सुनाई न दे। अगर इन आदेशों का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसा करने वाले साउंट यंत्र जब्त कर लिए जाएंगे। यह आदेश 8.3.2026 तक लागू रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.