Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना? अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पेट्रोल पंप का बोर्ड, सपा नेता की मौत

बदमाशों का बेखौफ तांडव: पहरेदारों को बनाया बंधक, हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन साइट पर ढाई लाख की बड़ी चोरी

80

मध्य प्रदेश दतिया जिले में 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन साइट से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. देर रात साइट पर 5 से 6 बदमाश पहुंचे, उन्होंने पहले तो साइट की सुरक्षा में तैनात चौकीदारों को खंभों से बांध दिया और फिर ढाई लाख की कीमत का सामान लेकर फरार हो गए. बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने जैसे-तैसे खुद को छुड़ाया और इसके बाद घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी.

जानकारी के मुताबिक, दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले डोंगरपुर गांव में स्थित भारत सरकार की 765 केवी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन परियोजना की साइट पर शनिवार देर रात 5 से 6 बदमाश ट्रैक्टर से पहुंचे थे. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय मारखल ने बताया कि यह घटना रात करीब 1:30 बजे की है. बदमाशों ने पहले तो साइट की सुरक्षा में तैनात दो चौकीदारों को रस्सियों की मदद से खंभों में बांध दिया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए लाखों का सामान पर ट्रैक्टर लादकर ले गए.

ढाई लाख की चोरी कर फरार हुए बदमाश

इस दौरान बदमाश साइट पर रखे औजार, केबल से जुड़े उपकरण और अन्य सामान ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है. बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने खुद को किसी तरह से छुड़ाया और कंपनी प्रबंधन को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी. सूचना मिलते ही गोराघाट थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है. घटने के कुछ फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

इन फोटो में चौकीदार खंभों से बंधे हुए दिख रहे हैं. जानकारी देते हुए SDOP विनायक शुक्ला ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश की जा रहा है. पुलिस का भी कहना है कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही चोरी की माल भी जब्त कर लिया जाएगा. चोरों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.