Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

AAP सरपंच हत्याकांड से जुड़ी खबर, पुलिस Encounter में मारा गया एक बदमाश

7

पंजाब में एक बार फिर एनकाउंटर की खबर सामने आई है। तरनतारन में पुलिस व बदमाशों के बीच बड़ा एनकाउंटर हो गया है। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया है, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, इस पूरे मामले के तार आम आदमी पार्टी के सरपंच हत्याकांड से जुड़े हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर AGTF पुलिस टीम और तरनतारन पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए तरनतारन एसएसपी ने बताया कि बदमाश हरनूर उर्फ ​​नूर निवासी कथुनंगल विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के करीबी साथी है। जोकि कत्थूनंगल र का रहने वाला था। पूरे मामले की जांच गिरफ्तारी के बाद होनी थी लेकिन जवाबी कार्रवाई में बदमाश गंभीर घायल हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। इस दौरान मौके पर बदमाश से एक हथियार भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, जब टीम ने हरनूर उर्फ ​​नूर को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से मारा गया। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। जांच में पता चला है कि मारा गया बदमाश फिरौती मांगने वाले गैंग का एक्टिव हिस्सा था और टारगेट किलिंग करता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वह पिछले दिन मारे गए सरपंच जरमल सिंह और कांग्रेस के एक ब्लॉक प्रेसिडेंट हरमन सेखों की भी टोह ले रहा था। इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.