पलामूः मंगलवार के सुबह पलामू सिविल कोर्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के बाद कर्मियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कोर्ट के कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया. अगलगी की इस घटना में कोर्ट को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कोर्ट बिल्डिंग में लगे कंट्रोल पैनल के तार जल गए हैं.
समाचार लिखे जाने तक कोर्ट के कंट्रोल पैनल को ठीक करने का कार्य चल रहा था. वहीं, आग लगने का कारण 45 मिनट तक कोर्ट का कार्य प्रभावित रहा. पलामू व्यवहार न्यायालय के रजिस्ट्रार कमल प्रकाश ने आगलगी की पुष्टि करते हुए बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है. कोर्ट के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया.
दरअसल, मंगलवार की सुबह 11:30 के करीब पलामू कोर्ट के कंट्रोल पैनल में अचानक आग लग गई थी. मौके पर मौजूद कोर्ट के कर्मियों में दो फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर काबू पाया. वहीं, जानकारी मिलने के बाद कोर्ट के वरीय न्यायिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
इघर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. आग पर काबू पाए जाने के बाद कोर्ट का कार्य नियमित रूप से शुरू हो गया. कोर्ट का कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम ठीक से काम कर रहा है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद कोर्ट के कई हिस्से के बिजली कट गई है, जिसे बहाल करने की कोशिश की जा रही है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.