लुधियाना : लुधियाना में रंजिश के चलते गोलियां चलने का मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी के अधीन आते डाकघर के नजदीक भगवान दास कॉलोनी में आज 2 गुटों में आपसी रंजिश को लेकर एक गुट द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवकों पर गोली चला दी गई। इस दौरान लव नामक युवक के पैर में गोली लगी है।
घटना के बाद गोली चलाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल गोली लगने वाले युवक लव को डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.