Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

फोन बेचने की जल्दबाजी न करें! ये 5 सुरक्षा टिप्स नहीं अपनाए तो लीक हो सकती हैं आपकी निजी तस्वीरें और चैट्स

33

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि हमारी निजी और वित्तीय जानकारी का सबसे बड़ा स्टोर बन चुका है. यानी हम फोन से चैटिंग-कॉलिंग से लेकर ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे और फोनपे का भी खूब इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में जब भी कोई यूजर पुराना फोन बेचने का फैसला करता है, तो थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी में बदल सकती है. ज्यादातर लोग सिम और मेमोरी कार्ड निकालकर निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन जरूरी डिजिटल स्टेप्स को नजरअंदाज कर देते हैं. यही चूक आगे चलकर डेटा चोरी, अकाउंट हैक और फाइनेंशियल नुकसान की वजह बन सकती है.

फोन का पूरा डेटा बैकअप लेना क्यों जरूरी

आजकल स्मार्टफोन में फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स के साथ-साथ बैंकिंग ऐप्स, UPI डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सेव रहते हैं. फोन बेचने से पहले जरूरी है कि फाइल मैनेजर, गूगल ड्राइव और क्लाउड स्टोरेज में पूरे डेटा का बैकअप ले लिया जाए. अगर बैकअप नहीं लिया गया और फोन फैक्ट्री रिसेट हो गया, तो आपका जरूरी डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है. डेटा बैकअप लेने से नए फोन में सारी जानकारी आसानी से ट्रांसफर की जा सकती है.

सभी अकाउंट्स से लॉगआउट करना है जरूरी

फोन में सोशल मीडिया, ईमेल, बैंकिंग और शॉपिंग ऐप्स के कई अकाउंट लॉग-इन रहते हैं. अगर फोन बेचने से पहले इन अकाउंट्स से लॉगआउट नहीं किया गया, तो नया यूजर आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकता है. खासकर गूगल अकाउंट और Apple ID से लॉगआउट करना बेहद जरूरी है, वरना बाद में नए फोन में लॉग-इन करते समय परेशानी आ सकती है. अकाउंट्स से लॉगआउट करने से आपकी डिजिटल पहचान सुरक्षित रहती है.

फिंगरप्रिंट, फेस लॉक और पासवर्ड हटाएं

कई यूजर्स फोन बेचते वक्त स्क्रीन लॉक तो हटा देते हैं, लेकिन फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक डिलीट करना भूल जाते हैं. यह एक बड़ी सुरक्षा चूक हो सकती है. फोन की सेटिंग्स में जाकर सभी बायोमेट्रिक डाटा, पासवर्ड और पैटर्न को पूरी तरह से हटा देना चाहिए. इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी कोई भी पहचान फोन में स्टोर न रहे और नया यूजर फोन को बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल कर सके.

फैक्ट्री रिसेट और फोन की साफ-सफाई भी जरूरी

जब डेटा बैकअप और अकाउंट लॉगआउट का काम पूरा हो जाए, तब फोन को फैक्ट्री रिसेट करना सबसे जरूरी कदम होता है. फैक्ट्री रिसेट से फोन पूरी तरह से नया जैसा हो जाता है और उसमें आपका कोई भी पर्सनल डेटा नहीं बचता. इसके साथ ही अगर आप फोन को अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं, तो उसकी साफ-सफाई भी जरूरी है. स्क्रीन, चार्जिंग पोर्ट और बॉडी को साफ करने से फोन की वैल्यू बढ़ जाती है और डील बेहतर मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.