Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक साल की बच्ची और उसकी मां ने एक दूसरे की बाहों में तोड़ा दम, देवघर में दिल दहला देने वाली घटना

17

देवघर: पदमपुरा गांव में शनिवार की सुबह इंसानियत को झकझोर देने वाला मंजर सामने आया. 25 वर्ष की गुड़िया देवी और उसकी महज एक साल की बच्ची दोनों की जिंदगी एक ही कुएं में खत्म हो गई. जिस मां की गोद में बच्ची को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मिलनी चाहिए थी, वही गोद उसकी आखिरी शरण बन गई.

महिला को किसने मजबूर किया

शनिवार की सुबह जैसे ही गांव वालों को घटना की जानकारी मिली, कुएं के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. गांव में सन्नाटा था, आंखें नम थीं और हर चेहरा सवाल पूछ रहा था-आखिर एक मां को अपनी मासूम बच्ची के साथ मौत चुनने पर किसने मजबूर किया? काफी मशक्कत के बाद जब कुएं से मां-बेटी के शव निकाले गए, तो वहां मौजूद लोग खुद को संभाल नहीं पाए. मासूम बच्ची मां की छाती से लिपटी हुई थी, मानो आखिरी पल तक मां का सहारा ढूंढ रही हो.

यह साजिशन हत्या हैः उपेंद्र यादव, मृतक महिला का भाई

घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के पति विष्णु यादव एवं ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने कहा कि गुड़िया देवी लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार थी. पति द्वारा मारपीट, पैसे और गाड़ी की मांग आम बात थी. विरोध करने पर बेटी को मार देने की धमकी तक दी जाती थी. उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बताया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार और एसडीपीओ अशोक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है, लेकिन मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर जांच की बात कही है.

2 जनवरी को था बच्ची का जन्मदिन

मौके पर पहुंचे पदाधिकारी ने बताया कि 2 जनवरी को बच्ची का जन्मदिन था और उसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस और भी सबूत के आधार पर पूछताछ कर रही है.

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मां-बेटी की मौत एक मजबूरी थी या किसी ने उन्हें इस अंधेरे कुएं में धकेल दिया.

पदमपुरा गांव शोक में डूबा हुआ है. एक मां और उसकी मासूम बच्ची के जाने के बाद गांव के हर घर में एक ही सवाल गूंज रहा है, क्या किसी की लालच और क्रूरता इतनी बड़ी हो सकती है कि वह मातृत्व तक को निगल जाए?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.