Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“हिमाचल का ‘सीक्रेट’ गांव: जहां रहते हैं सिर्फ दो भाई, पर सुविधाएं ऐसी कि शहर भी फेल!”

21

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में काजा से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा एक गांव इन दिनों चर्चा में है. यह गांव एक ऊंचे पहाड़ी टीले पर स्थित है. इस गांव का नाम काकती है, जिसमें सिर्फ 6 लोग रहते हैं. गांव अब डिजिटल इंडिया से जुड़ गया है. पिछले साल नवंबर महीने में बीएसएनएल ने इस गांव में 4जी टावर लगाया, जिससे गांव के लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए. गांव सिर्फ दो भाइयों का परिवार रहता है. छोटे भाई का नाम कलजंग टाकपा है, जबकि बड़े भाई का नाम छेरिंग नामगयल है जो अपनी पत्नी रिंगजिन यूडन के साथ काकती गांव में रहते हैं.

दो भाइयों के इस गांव में 6 लोग रहते हैं. इनमें एक का बेटा सोनम छोपेल लामा, नवांग ज्ञालसन विशेष बच्चा है व नवांग कुंगा जोकि टैक्सी चलाते है. जानकारों के मुताबिक, यह परिवार अपने वंश की पांचवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहा है. काकती गांव राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है. एडीसी काजा शिखा सिमटिया ने बताया कि काकती गांव राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है. यह देश का पहला ऐसा गांव है, जहां केवल एक ही घर है और एक ही परिवार के लोग वर्षों से रह रहे हैं.

सरकार रिकॉर्ड में 15 बीघा जमीन

सरकारी रिकॉर्ड में काकती गांव में कुल 15 बीघा जमीन है. गांव 300 साल पुराने मिट्टी और पत्थरों से बने एक मड हाउस में सिमटा हुआ है. यही घर इस गांव की पहचान भी है और इसकी आबादी भी. मिट्टी और पत्थरों से बना यह पारंपरिक मड हाउस हिमालयी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण भी है. यहां रहने वाले दो भाई अपने पूर्वजों की धरोहर के समेटे हुए हैं.

300 साल पुराना है घर

वहीं पत्थर और मिट्टी से बना मड हाउस गर्मियों में प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, जबकि सर्दियों में गर्म रखता है. जब बाहर का तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तब भी यह घर परिवार को सुरक्षित बना रखता है. छेरिंग ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि पहले उन्हें देश दुनिया की खबरें हफ्तों बाद मिलती थीं लेकिन अब मोबाइल के जरिए वह पल-पल की खबर से अपडेट रहते हैं. हालांकि, इन दिनों छेरिंग के सभी बेटे बाहर हैं, पति पत्नी घर में अकेले ही रहते है.

‘शहर बिल्कुल भी पसंद नहीं’

उन्होंने कहा कि हमें शहर बिल्कुल भी पसंद नहीं न ही वहां चकाचौंध पसंद है. जब कभी जाना होता है तो रिवालसर व नैनीताल चले जाते हैं लेकिन वहां भी अधिक दिन नहीं रुकते. अब तो बिजली आ गई है. सड़क घर तक पहुंच गई है लेकिन फिर भी सर्दियों में कठिन दिनों का सामना करना पड़ता है. छह महीने के लिए राशन पानी जमा करते है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.