Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

फिर विवादों में आए मासूम शर्मा, फैंस के साथ की ये हरकत…थाने में पहुंची शिकायत

25

हिसारः हरियाणवी गायक मासूम शर्मा विवादों के घेरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर तोशाम रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में कार्यक्रम के दौरान उन पर एक फैंस का मोबाइल तोड़ने व गाली-गलौज करने के आरोप लगे हैं।

मुलतानी चौक निवासी रिंकू ने आजाद नगर थाने में शिकायत दी है। शिकायत में रिंकू ने बताया नववर्ष की संध्या पर तोशाम रोड पर एक रिसोर्ट में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन था। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा आए हुए थे। स्वजनों के साथ में कार्यक्रम देखने गया था। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो वे जाने लगे। वहां कुछ लोग उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे। मैं भी उनके पास सेल्फी लेने चला गया। इसी दौरान मासूम शर्मा ने मेरा फोन छीन जमीन पर फेंक दिया व स्क्रीन टूट गई। फिर उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बदसलूकी भी की। एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.