Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों के बीच नया अपडेट, जनवरी में भी लगेंगी मौजे

37

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूलों में इस समय सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। वहीं जनवरी महीने में भी छुट्टियों के कारण लोगों को राहत मिलने वाली है। इस महीने जहां 26 जनवरी को सरकारी अवकाश रहेगा, वहीं कुछ आरक्षित छुट्टियां भी निर्धारित की गई हैं।

PunjabKesari

पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा जनवरी माह में चार रविवारों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ आरक्षित छुट्टियां भी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के मुताबिक 1 जनवरी (गुरुवार) को नव वर्ष दिवस, 13 जनवरी (मंगलवार) को लोहड़ी, 17 जनवरी (शनिवार) को भगवान आदि नाथ जी का निर्वाण दिवस तथा 23 जनवरी (शुक्रवार) को बसंत पंचमी और सतगुरु राम सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर आरक्षित छुट्टियां घोषित की गई हैं।

PunjabKesari

यहां स्पष्ट कर दें कि आरक्षित छुट्टियों के दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहते हैं, लेकिन प्रत्येक सरकारी कर्मचारी पूरे वर्ष में अपनी सुविधा अनुसार कोई भी दो आरक्षित छुट्टियां ले सकता है। वहीं कई निजी स्कूलों में लोहड़ी, नव वर्ष और बसंत पंचमी के अवसर पर छुट्टी घोषित की जाती है।

सर्दियों की छुट्टियां बढ़ने की संभावना
पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घनी धुंध के चलते स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम को देखते हुए कई अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की जा रही है। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा सर्दियों की छुट्टियों में बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.