Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरण शाह कोटी की अंतिम अरदास, श्रद्धांजलि देने पहुंचे नामी कलाकार

23

पंजाब के प्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम के पिता और जाने-माने संगीत गुरु पूरण शाह कोटी की अंतिम अरदास जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शुरू हो गई है। इस अवसर पर पंजाब की संगीत दुनिया से जुड़े कई कलाकार  श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

इस दौरान हंसराज हंस, मोहम्मद सद्दीक, सुखी बराड़ समेत अनेक नामी कलाकार गुरुद्वारे में मौजूद हैं। पंजाबी सिंगर राय जुझार ने कहा कि पूरा संगीत जगत इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। वहीं गांव खुर्लापुर का रहने वाला शरणजीत सिंह श्रद्धाजंलि देने के लिए उस्ताद पूरण शाह कोटी की पेटिंग बनाकर आया है। उसने बताया कि वह उनके निधन पर नहीं पहुंच पाया था जिसके बाद वह आज अंतिम अरदास पर पहुंचा है।

गौरतलब है कि 72 वर्ष की आयु में पूरण शाह कोटी का निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे और इलाज चल रहा था। पूरण शाह कोटी ने हंसराज हंस, जसबीर जस्सी, बब्बू मान सहित कई प्रसिद्ध गायकों को संगीत की शिक्षा दी है और म्यूजिक इंडस्ट्री में अहम योगदान दिया है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.