Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिमला से ज्यादा ठंड की चपेट में चंडीगढ़, 31 दिसंबर को लेकर जारी हुई चेतावनी

16

चंडीगढ़: ट्राईसिटी में घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी के बीच चंडीगढ़ लगातार शिमला से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। वहीं, पंचकूला में प्रदूषण का स्तर 500 के अति गंभीर स्तर को छू रहा है। रविवार रात से सोमवार देर शाम तक चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी घने कोहरे, तीखी ठंड और अति गंभीर प्रदूषण के स्तर की मार झेल रही है। चंडीगढ़ शहर, एयरपोर्ट और मोहाली एरिया में रात 12 से सुबह 9 बजे के बीच विजिबिलिटी जीरो से 40 मीटर के बीच रही। कोहरे के कारण बढ़ी ठंड की मार ऐसी रही कि चंडीगढ़ के दिन और रात के तापमान शिमला से कम रहे। उधर, लगातार प्रदूषण की मार झेल रहे पंचकूला में एयर क्वालिटी इंडैक्स (ए.क्यू. आई.) 500 को छू गया। बद्दी में ए.क्यू. आई. 314 के बेहद खराब और चंडीगढ़ में 253 के खराब स्तर पर दर्ज हो रहा है।

अप्रत्याशित स्तर तक पहुंचा पंचकूला में प्रदूषण
15 दिनों से पंचकूला की आबोहवा में घुला प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सी.पी.सी.बी. द्वारा जारी ए.क्यू.आई. बुलेटिन में देश भर के सबसे प्रदूषित शहरों में पंचकूला का डाटा नहीं था। अलबत्ता, हर घंटे के प्रदूषण के स्तर को बताने वाला सी.पी.सी.बी. का लाइव एयर क्वालिटी इंडेक्स साफ दर्शा रहा है कि सोमवार एक बजे के बाद (रविवार से सोमवार दोपहर एक बजे तक डाटा उपलब्ध नहीं) पंचकूला शहर में प्रदूषण का स्तर 500 को भी छू गया। दोपहर एक से रात 11 बजे के बीच 10 घंटे तक पंचकूला में प्रदूषण का 419 से 500 के अधिकतम स्तर तक रहा। शाम 5 से 7 बजे के बीच 2 घंटे तो यहां का ए.क्यू.आई. 500 के बेहद गंभीर स्तर पर टिका रहा। फिर 7 बजे से 11 बजे के बीच गंभीर स्तर पर रहा।

31 से बारिश और तेज हवाएं दिलाएंगी कुछ राहत
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से ट्राईसिटी को कुछ दिनों की राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसम्बर से 2 जनवरी के बीच बारिश और बर्फ के साथ तेज हवाओं के साथ सक्रिय होगा। चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में 31 और एक जनवरी को हलकी बारिश की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.