Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

धनबाद में गार्ड को बंधक बनाकर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप लूटा, CCTV में कैद हुए चोर

28

धनबाद: जिले के खैतान चौक के पास जमनादास बिसेसर लाल ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना बीती रात कतरास थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, कतरास थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर घटना घटी. ज्वेलरी शॉप पर करीब 12 चोरों ने धावा बोलकर सबसे पहले गार्ड को बंधक बनाया फिर ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़कर जमकर लूट की.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए आरोपी

ज्वेलरी शॉप संचालक के पिता ने बताया कि उन्हें पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि दुकान उनका बेटा संभालता है. अपराधी दुकान से सोना और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. अपराधी कितने की ज्वेलरी अपने साथ ले गए हैं? ये कहना थोड़ा मुश्किल है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर 10 से 12 अपराधी नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेटा शहर से बाहर गया हुआ है. बेटे के आने के बाद ही ज्वेलरी चोरी का आंकड़ा मिल पाएगा.

वहीं घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है. कारोबारी वर्ग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है. व्यवसायियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.