Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सावधान! अपना WhatsApp सुरक्षित रखने के लिए तुरंत ऑन करें ये 3 फीचर्स, कोई नहीं कर पाएगा हैक

21

स्कैम बढ़ने के साथ ही अब हर वक्त यही डर सताता है कि कहीं व्हाट्सऐप किसी दिन हैक न हो जाए. इस डर को दूर भगाने और व्हाट्सऐप अकाउंट को सेफ रखने के कुछ तरीके हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करेंगे तो आपका अकाउंट भी हैक-प्रूफ बन सकता है. लेकिन ध्यान दें कि केवल इन तरीकों को फॉलो करने से अकाउंट हैक-प्रूफ नहीं होगा.

ऐप चलाते वक्त अक्सर हम लोग कुछ गलतियां (अनजान लिंक पर क्लिक करने की गलती) कर बैठते हैं जिसका फायदा उठाकर हैकर्स अकाउंट का कंट्रोल अपने हाथों में ले लेते हैं. हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि कौन से हैं वो तरीके जिनकी मदद से आप अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत कर सकते हैं?

Two-Step Verification

अकाउंट की डबल सिक्योरिटी के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन को जरूर ऑन रखें. अगर आपने अब तक इस फीचर को ऑन नहीं किया है तो आप ऐप की सेटिंग में अकाउंट में जाकर टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर को ऑन करें. अगर कोई व्यक्ति आपके मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर फिर से लॉग-इन करने की कोशिश करेगा तो आप इस फीच को ऑन करते वक्त जो 6 डिजिट का पिन बनाएंगे, उस व्यक्ति को भी वो पिन डालना होगा. बिना इस पिन के कोई भी दूसरा व्यक्ति आपके नंबर का इस्तेमाल कर दूसरे फोन में व्हाट्सऐप नहीं चला पाएगा.

Passkey का करें इस्तेमाल

व्हाट्सऐप में पासकी की भी सुविधा मिलती है, इस फीचर को ऑन कर आप अकाउंट की मजबूती को बढ़ा सकते हैं. इस फीचर को ऑन करने के बाद किसी भी हैकर के लिए आपके अकाउंट में सेंध लगाना मुश्किल होगा, इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में अकाउंट ऑप्शन में Passkeys पर क्लिक करना होगा.

Silence Unknown Callers

व्हाट्सऐप पर इंटरनेशनल नंबर्स से कॉल और फिर लोगों के साथ फ्रॉड का खेल शुरू होने की बहुत सी घटनाएं सामने आई हैं. इससे बचने के लिए व्हाट्सऐप में इस फीचर को ऑन करें, इस फीचर को ऐनेबल करने से अनजान नंबरों की कॉल आपके फोन पर नहीं बजेगी. इस फीचर को ऑन करने के लिए सेटिंग्स में प्राइवेसी सेक्शन में कॉल्स ऑप्शन में Silence Unknown Callers पर टैप करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.