Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

“लोकतंत्र है या तानाशाही?”: राहुल गांधी ने घेरा— “कैबिनेट को अंधेरे में रखकर बदले जा रहे नाम, केंद्र में सिर्फ एक शख्स का राज

34

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने एकमत होकर महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट, 2005 (MGNREGA) के नाम को बदलने के केंद्र सरकार के कदम की निंदा की. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कैबिनेट से पूछे बिना मनरेगा का नाम बदला गया. केंद्र में वन मैन शो चल रहा है. मनरेगा का नाम बदले जाने के खिलाफ कांग्रेस ने कांग्रेस 5 जनवरी से पूरे देश में ‘MGNREGA बचाओ अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है.

हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, केंद्र ने MGNREGA 2005 को बदलकर भारत की रूरल एम्प्लॉयमेंट स्कीम में बड़े बदलाव करते हुए, विकसित भारत—रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB—G RAM G) बिल, 2025 पास किया. विपक्ष ने बिल का जोरदार विरोध किया, VB-G RAM G बिल की कॉपियां फाड़ीं और हाउस के वेल में घुस गए.

बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी. मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट है. मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को न्यूनतम वेतन मिलती थी. मनरेगा चालू होता था तो न्यूनतम वेतन मिलता था. उसमें प्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक भागीदारी, वित्तीय सपोर्ट का साधन था.

मनरेगा का नाम बदले जाने पर राहुल गांधी का हमला

उन्होंने कहा कि यह डॉयरेक्ट राइट बेस्ड्स के कॉन्सेप्ट पर हमला है. फेडरल स्ट्रक्चर और राज्य पर भी हमला है. यह स्कीम अधिकार राज्य से लेकर केंद्र को देता है. इससे देश को नुकसान होगा. गरीब जनता को नुकसान होगा. उनको दर्द पहुंचेगा और उनको कष्ट होगा. यह निर्णय सीधे पीएम ऑफिस से लिया गया है. बिना मंत्री और कैबिनेट से पूछे लिया गया है.

उन्होंने कहा कि आज की हालत क्या है. वन मैन शो चल रहा है. जो भी नरेंद्र मोदी करना चाहते हैं. वही हो रहा है. पूरा फायदा वही- तीन अरबपतियों के लिए है. यह प्रोग्राम ध्वस्त हो जाएगा. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.

मनरेगा के खिलाफ CWC में निंदा प्रस्ताव पारित

खरगे ने कहा, “आज नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में, हमने एकमत से केंद्र सरकार के उस कदम की निंदा की, जिसमें MGNREGA का नाम और स्ट्रक्चर बदलकर एम्प्लॉयमेंट गारंटी प्रोग्राम की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश की गई है.”

शनिवार को, कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली के इंदिरा भवन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) हेडक्वार्टर में CWC मीटिंग की अध्यक्षता की. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी के दूसरे सीनियर नेता इस मीटिंग में मौजूद थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.