लुधियाना : स्पेशल सैल की टीम ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को काबू कर लिया। कुलिस ने आरोपियों से 25 मोबाइल, 2 दातार, 3 मोटरसाइकिल बरामद किए है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टिब्बा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान राज कुमार उफ्र राजा, अब्दुल कलाम व संदीप कुमार के रूप में की है । पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है । ए.डी.सी.पी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि स्पेशल सेल के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम थाना टिब्बा के इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी इलाके में वारदातों को अंजाम देते है और अन्य वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है । कार्रवाई करते हुए टीम ने उक्त आरोपियों को काबू कर लिया । आरोपियो को रिमांड पर लेकर पूछताछ करते हुए भी चोरी के वाहन बरामद किए गए है । आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है । आरोपियेां से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल किन लोगों को बेचते थे और चोरी के वाहन कहां ठिकाने लगाते थे । आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है और वारदातों को लेकर पता लगाया जा रहा है । पुलिस का दावा है कि आरोपियों से अन्य कई वारदातें हल होने की संभावना है।
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे...
राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ...
कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध
एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस महिला से कथित संबंधों पर गरमाई राजनीति, अमेरिक...
दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब और कैसे हटाएं? जानिए लक्ष्मी पूजन की सामग्री का क्या करें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफ...
दिवाली के बाद जहां दिल्ली में हवा हुई जहरीली, वहीं देश के इन शहरों में AQI सिर्फ 19— जानिए कहां की ह...
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सीन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, महज 3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड...
गोवर्धन पूजा 2026 पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ संयोग, जानिए सही तिथि, पूजा का समय और अन्नकूट का महत्व
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.