Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, अब घने कोहरे के साथ शीतलहर का कहर, लोग रहें सावधान

5

हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने पूरे सूबे के लिए आज ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कई जिलों में सुबह कोहरा छाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक है। खासतौर पर जीटी रोड से सटे जिलों में घना कोहरा छाने के कारण ठंड का डबल अटैक महसूस किया जा रहा है। वहीं दक्षिणी हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पलवल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कोहरे के साथ-साथ शीत लहर भी चलेगी। जिसके कारण ठंड का असर लोगों को दिन में भी दिखाई देगा।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.