Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का...

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर अतिक्रमण हटाया गया, बागपत में चला बुलडोजर

31

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है. इस दौरान बुलडोजर कार्रवाई की गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद बागपत जिले में अतिक्रमण नहीं हटाया गया था. परिणाम स्वरूप पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. दिल्लीसहारनपुर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे लगे अवैध खोखे, अस्थायी दुकानें और अन्य कब्जे जेसीबी मशीन की मदद से हटवाए गए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम योगी ने आदेश दिया था कि हाईवे किनारे अवैध खोखे, अस्थायी दुकानें, अनधिकृत पार्किंग या अन्य कब्जे पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए. मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी थी कि नियमों का पालन न कराने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इन्हीं आदेशों के तहत बागपत के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन का पीला पंजा चला. कार्रवाई के दौरान कई दुकानों के शटर उखड़ गए, जिससे स्थानीय व्यापारियों में नाराज़गी देखने को मिली. अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने मौके पर हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती और विरोध कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया.

अभियान के दौरान मौके पर सीओ बड़ौत विजय कुमार, इंस्पेक्टर बड़ौत मनोज चहल, यातायात विभाग के अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है. प्रशासन ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हाईवे किनारे दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.