Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ludhiana के Hospital से अजीबो-गरीब घटना, नजारा देख परिवार के उड़े होश

26

लुधियाना : फिरोजपुर रोड स्थित ओरिजन हॉस्पिटल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोर्चरी में रखे शवों की अदला-बदली हो गई। 19 दिसंबर को एक महिला की मौत के बाद उसके पति ने बच्चों के विदेश में होने के कारण शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था।

आज सुबह जब मृतका के बच्चे विदेश से लौटकर मां का शव लेने मोर्चरी पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। हॉस्पिटल स्टाफ ने उन्हें उनकी मां की जगह किसी अन्य महिला का शव सौंप दिया। जांच करने पर सामने आया कि जिस दिन उक्त महिला का शव मोर्चरी में रखा गया था, उसी दिन एक अन्य महिला का शव भी वहां लाया गया था। हैरानी की बात यह है कि हॉस्पिटल की लापरवाही के चलते दोनों शवों की पहचान में भारी चूक हुई और दूसरी महिला का शव किसी और परिवार को सौंप दिया गया, जिनके द्वारा उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

इस गंभीर लापरवाही से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने हॉस्पिटल परिसर में धरना शुरू कर दिया है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। सूचना मिलने पर थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह मामला हॉस्पिटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.