Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चंपाई सोरेन के भोगनाडीह को लेकर बयान पर बरसे गणेश महाली, कहा- सरकार को बदनाम करने की रची जा रही साजिश

18

सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य और सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के हालिया बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गणेश महाली ने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन भोगनाडीह के मुद्दे को ढाल बनाकर संथाल परगना के भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह करने और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

​गणेश महली ने कहा कि चंपाई सोरेन बार-बार सरकार को चुनौती देते हैं, लेकिन धरातल पर वह केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अब आदिवासी कार्ड खेल रहे हैं. सरकार के खिलाफ झूठी साजिशें रच रहे हैं.

गणेश महाली के अनुसार, संथाल परगना में चंपाई सोरेन की राजनीति पूरी तरह विफल हो चुकी है. जिसके कारण वे हताशा में आकर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने हूल दिवस का उदाहरण देते हुए कहा कि उस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की वर्तमान सरकार ही आदिवासियों और मूलवासियों की सच्ची हितैषी है.

उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए संथाल की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं. लेकिन राज्य की जनता अब उनके इन कारनामों से भली-भांति परिचित हो चुकी है.

गौरतलब हो कि भोगनाडीह में संथाल परगना स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया हैय जिसे लेकर चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार और प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.