Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू, ग्रामीण के घर से वन विभाग ने किया बरामद

26

कोरिया : वनविभाग ने घर में पाले जा रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू किया है. बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गेल्हापानी सर्किल के मदनपुर बीट में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सूचना मिलने पर वनरक्षक शैलेश प्रजापति अपनी टीम के साथ संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचे.जहां उन्होंने देखा कि राष्ट्रीय पक्षी मोर के अंडों को मुर्गी की मदद से सेकर चूजे पैदा किए गए और इसके बाद उन्हें पाला गया.

मौके पर मिले तीन मोर

कार्रवाई के दौरान एक मोर करीब दो वर्ष का जबकि दो मोर एक-एक वर्ष की उम्र के पाए गए हैं. तीनों मोरों को सुरक्षित पकड़कर छिंदडांड़ वन कार्यालय लाया गया. इनमें से एक मोर को पकड़ने में वन अमले को करीब चार घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. वन विभाग के अनुसार तीनों मोरों को अब अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में सुरक्षित वातावरण में छोड़ा जाएगा.

इस कार्रवाई के दौरान वनरक्षक शैलेश प्रजापति के साथ भूपेंद्र सोनपाकर एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद थे. वनरक्षक शैलेश प्रजापति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल से मोर के अंडे लाकर पाल रहे हैं.सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मोर का रेस्क्यू किया.

संरक्षित प्रजाति का पक्षी है मोर

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों और पक्षियों का शिकार न करें और न ही उन्हें पालें.मोर एक संरक्षित पक्षी है,इसे पालना और इसका शिकार करना गैर कानूनी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.